मुंबई बारिश : हार्बर लाइन पर लोकन ट्रेन सेवाएं 15 घंटे बाद बहाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2025

मुंबई में मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर 15 घंटे से अधिक समय बाद बुधवार तड़के तीन बजे लोकल ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गयीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई में भारी बारिश के बाद पटरियों के जलमग्न होने के कारण शहर की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं ठप हो गयी थीं।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला के अनुसार, तड़के तीन बजे पटरियों से पानी कम होने के बाद हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से बहाल कर दी गईं। मंगलवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।

भारी बारिश के बाद पटरियों के जलमग्न होने के कारण मंगलवार दोपहर को रेलवे अधिकारियों को पहले हार्बर लाइन पर तथा बाद में मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर रेल परिचालन स्थगित करना पड़ा।

दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और ठाणे स्टेशनों के बीच मुख्य लाइन पर रेल परिचालन मंगलवार शाम सात बजकर 30 मिनट पर बहाल हो गया, लेकिन नवी मुंबई को दक्षिण मुंबई से जोड़ने वाली हार्बर लाइन पर सेवाएं आधी रात के बाद भी निलंबित रहीं। हार्बर लाइन के कुछ हिस्सों में पटरियां 15 इंच तक पानी में डूब गईं।

नीला ने बताया, ‘‘फिलहाल, सभी लाइनों पर सेवाएं चालू हैं।’’ मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के मंडल रेलवे प्रबंधक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अपील की, ‘‘आईएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग) ने मुंबई क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान जताया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और सावधानी बरतें।’’ पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को शहर में हुई भारी बारिश और जलभराव के कारण कुछ उपनगरीय सेवाएं रद्द रहेंगी।

प्रमुख खबरें

मेरी बात नहीं सुनते थे, Ego में अंधे Doctor ने की Maid की हत्या, पत्नी के बयान से उलझी पुलिस

World Cup 2027 के लिए फिट Hardik Pandya बेहद जरूरी, WV रमन ने बताया Team India का मास्टर प्लान

Jantar Mantar पर थाली-चम्मच विरोध: अभिजीत दिपके ने PM Modi को लिखा पत्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

NEET UG Re Exam Security | नीट-यूजी री-एग्जाम के लिए देशव्यापी मॉक ड्रिल शुरू: एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों से एयरलिफ्ट होंगे पेपर, टेलीग्राम हुआ ब्लॉक