Maharashtra के नए कानून में पहली FIR, Mumbai Court ने आरोपी को दी अग्रिम जमानत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 20, 2026

मुंबई की एक सत्र अदालत ने 26 वर्षीय उस युवक की अग्रिम जमानत अर्जी शुक्रवार को स्वीकार कर ली, जिसके खिलाफ 22 साल की एक हिंदू युवती से जबरन शादी करने के आरोप में महाराष्ट्र के नये धर्मांतरण-विरोधी कानून के तहत पहली प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पीए साने ने अपने फैसले में कहा कि युवक-युवती ने अपनी मर्जी से शादी की थी, जिसे विशेष विवाह अधिनियम के तहत पंजीकृत कराया गया था। अदालत ने युवक की इस दलील पर भी गौर किया कि ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे पता चले कि युवक ने इस्लाम कबूल कर लिया था या निकाह की कोई रस्म अदा की गई थी।

युवती ने अपने पति के समर्थन में एक आवेदन दायर किया, जिसमें उसने कहा कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से उससे शादी करने का फैसला किया था। अदालत ने कहा कि दंपति ने अपनी शादी की सूचना काफी पहले ही दे दी थी और उनके विवाह प्रमाणपत्र की एक प्रति युवती की मां को भी सौंप दी गई थी। युवती की मां की शिकायत पर युवक के खिलाफ ‘महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज किया गया था।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि युवक ने युवती का जबरन धर्मांतरण कराया और उसे शादी करने के लिए मजबूर किया।

प्रमुख खबरें

Nikhil Gupta को US Court ने सुनाई 235 महीने की जेल, पन्नू हत्या साजिश में मिली सजा

Raipur में नवजात तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, Doctor समेत तीन और आरोपी गिरफ्तार

CtrlS Datacenters बिहार में लगाएगी 150 MW का AI डेटा सेंटर, 10,000 करोड़ का निवेश

Matthew Aaron VanDyke के ट्रेनिंग से भारतीय उग्रवादियों को लाभ की जांच जारी: NIA प्रमुख