मुंबई में Vidyavihar Bridge के नामकरण पर रार, Shiv Sena UBT और BJP आमने-सामने

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 17, 2026

मुंबई में विद्याविहार स्टेशन के पास हाल ही में बने ईस्ट-वेस्ट विद्याविहार पुल के नामकरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जबकि अभी इसे यातायात के लिए खोला जाना बाकी है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने हाल में पुल पर एक बैनर लगाकर इसका नाम दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर के नाम पर रखने की मांग की। इससे कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक पराग शाह ने पुल का नाम कैप्टन स्मित मच्छार के नाम पर रखने की मांग की थी।

इस सप्ताह की शुरुआत में शिवसेना (उबाठा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े से मुलाकात की और पुल का नाम पाटेकर के नाम पर रखने की मांग करते हुए उन्हें एक पत्र सौंपा। लगातार प्रयास के बावजूद तावड़े से इस मामले पर टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका। हालांकि, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में सदन के नेता गणेश खणकर ने कहा कि शिवसेना (उबाठा) श्रेय लेने के लिए विवाद खड़ा कर रही है।

खणकर ने कहा, ‘‘नाना पाटेकर देश के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक थे। मुझे लगता है कि पुल के बजाय उनके नाम पर किसी बड़े थिएटर या थिएटर परिसर का नाम रखना अधिक उपयुक्त होगा।’’ काफी देरी से बना 650 मीटर लंबा, दो-लेन वाला विद्याविहार पुल, विद्याविहार रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से में स्थित रामचंद्र चेंबुरकर मार्ग को घाटकोपर में पश्चिमी हिस्से की ओर मौजूद लाल बहादुर शास्त्री मार्ग से जोड़ता है।

प्रमुख खबरें

CMRL मामले में पूर्व मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan के आवास पर ED ने चस्पा किया समन

London में Dhruv Rathee और Washington में 6 अमेरिकी सांसदों ने थामी भारत विरोधी अभियान की कमान

135 किलो ड्रग्स जब्ती पर MK Stalin का हमला, TVK को बताया ब्रेकिंग बैड पार्टी

Bharat Electronics Limited में Project Engineer के पद खाली, दिल्ली और बेंगलुरु में इंटरव्यू