मुनव्वर राना ने शेयर की योगी की मां के साथ की फोटो, लिखा- इस तरह लिपट जाऊँ कि बच्चा हो जाऊं

By अंकित सिंह | May 05, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर है। योगी आदित्यनाथ 28 साल बाद उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पहुंचे थे जहां उन्होंने अपनी मां से मुलाकात की थी। योगी आदित्यनाथ ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी साझा की थी। इन सबके बीच योगी आदित्यनाथ की इस तस्वीर को लेकर मुनव्वर राना ने बेहद ही भावुक पंक्तियां लिखी हैं। मुनव्वर राना ने लिखा कि मेरी ख़्वाहिश है कि मैं फिर से फ़रिश्ता हो जाऊँ, माँ से इस तरह लिपट जाऊँ कि बच्चा हो जाऊं। आपको बता दें कि मुनव्वर राना जाने-माने शायर हैं जो योगी आदित्यनाथ के मुखर आलोचकों में से एक माने जाते हैं। माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ के लिए मुनव्वर राना ने शायरी लिखकर कोई बड़ा संदेश दिया है। चुनाव से पहले मुनव्वर राना ने कहा था कि अगर उत्तर प्रदेश में दोबारा योगी आदित्यनाथ की सरकार बनती है तो वह राज्य छोड़ देंगे। इसके बाद मुनव्वर राना की खूब आलोचना हुई थी। अब जब मुनव्वर राना ने इतनी भावुक शायरी को साझा किया है तो इसके अलग अलग मायने भी निकाले जा रहे हैं। मुनव्वर राना यूपी चुनाव 2022 के दौरान योगी आदित्यनाथ और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi की नम आंखों से विदाई, Argentina की जर्सी में 21 साल के सफर का हुआ अंत

इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा, Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक