Munawar Faruqui का टूटा रिश्ता, Anjali Arora संग बढ़ी नजदीकियां बनी ब्रेकअप की वजह!

By एकता | Sep 15, 2022

रिएलिटी शो 'लॉक अप' (Lock Upp) के विजेता स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के चाहनेवालों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, स्टैंडअप कॉमेडियन का उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला के साथ ब्रेकअप हो गया है। जानकारी के लिए बता दें, दोनों ने पिछले साल दिसंबर में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि दोनों अलग हो गए हैं। इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: अभिनेत्री के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी बॉडीबिल्डर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर बनाए थे शारीरिक संबंध

मुनव्वर और नाजिला के ब्रेकअप की खबरें इस समय सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों के अलग होने का कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा है कि अंजलि अरोड़ा इसके पीछे की वजह है। दरअसल, लॉक अप में अंजलि और मुनव्वर के बीच काफी नजदीकियां देखी गयी थीं। जिसके बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये भी नाजिला के साथ कॉमेडियन के ब्रेकअप की वजह हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: सामने आई MS Dhoni की मृतक गर्लफ्रेंड की तस्वीर, खूबसूरती के आगे फैल है एक्स Deepika Padukone

मुनव्वर फारूकी जबतक लॉक अप में थे तब तक उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कभी बात नहीं की थी। लेकिन शो से बाहर आने के बाद उन्होंने नाजिला के साथ अपने रिश्ते को जगजाहिर किया था। दोनों को कई मौकों पर साथ घूमते भी देखा गया है। हांलाकि, ब्रेकअप की खबरों में कितनी सच्चाई है ये बात सिर्फ मुनव्वर और नाजिला ही जानते हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान