छिटपुट घटनाओं के बीच बिहार के 23 जिलों में नगरपालिका चुनाव संपन्न, 57.17 प्रतिशत हुआ मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2022

बिहार के 23 जिलों में बुधवार को छिटपुट हिंसक घटनाओं के बीच नगरपालिका चुनाव संपन्न हो गया और 57.17 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। पटना नगर निगम (पीएमसी) समेत 17 नगर निगमों, दो नगर परिषदों और 49 नगर पंचायतों में सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। हालांकि, नालंदा जिले के पटेल नगर इलाके में मतदान केंद्र संख्या 27 के पास दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। समर्थकों ने एक-दूसरे पर पथराव किया जिसमें कुछ लोगों को चोटें आईं। नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर तत्काल काबू पाया गया।

उन्होंने कहा, महिला मतदाताओं का कुल मतदान 59.62 प्रतिशत रहा, जबकि केवल 54.72 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रसाद ने कहा, “राज्य में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा। कटिहार में एक मतदान केंद्र पर बिजली कटने से चंद मिनट के लिए मतदान बाधित हुआ। मतदान केंद्रों से नियंत्रण को कुल 15 शिकायतें मिलीं। पुलिस ने चुनावी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 186 व्यक्तियों (अपराह्न 3 बजे तक) को गिरफ्तार किया और 50 वाहनों को जब्त किया। साथ ही अधिकारियों नेराज्य में विभिन्न स्थानों से 78,110 नकद रुपये और दो लीटर शराब भी जब्त किए।” उन्होंने बताया कि टीम द्वारा प्रखंड, जिला एवं आयोग स्तर पर बनाये गये नियंत्रण कक्ष में वेबकास्ट की लगातार निगरानी की जा रही थी। परिणाम 30 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे