गुजरात में नए OBC Quota के तहत निकाय चुनाव, कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से Voting शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2026

गुजरात में 15 नगर निगमों और 84 नगरपालिकाओं सहित कई स्थानीय निकायों के चुनावों के लिए रविवार सुबह मतदान शुरू हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। यह चुनाव अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट समेत 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए हो रहे हैं जो राज्य के सबसे बड़े चुनावी अभ्यासों में से एक है।

चुनाव संशोधित ओबीसी आरक्षण मानदंडों के तहत कराए जा रहे हैं, जिसके लिए कई जिलों में वार्डों का व्यापक परिसीमन और पुनर्गठन करना पड़ा। सुरक्षा के मोर्चे पर तीन स्तरीय बंदोबस्त किया गया है। सीसीटीवी निगरानी के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में विशेष दस्ते तैनात किए गए हैं। मतगणना 28 अप्रैल को होगी।

प्रमुख खबरें

Tata Motors की घरेलू यात्री वाहन बाजार में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी जल्द हासिल करने की तैयारी

27 सितंबर को हुआ था Raja Ram Mohan Roy का निधन, जानें आज का इतिहास

Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान

एसबीआई का कुल कारोबार 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान : CS Setty