कश्मीर पर फिर मुनीर ने कर दी बड़ी गलती, फंसे 25 करोड़ पाकिस्तानी

By अभिनय आकाश | Sep 06, 2025

ऑपरेशन सिंदूर के बाद करीब दो महीने पहले जो पाकिस्तान में खौफ पसरा था। वो खौफ जिन्ना के मुल्क में एक बार फिर जिंदा हो गया है। जिंदा भी ऐसा कि इस बार पाकिस्तानियों को अपना नामो निशान मिट जाने का खौफ सता रहा है। पाकिस्तानी खुद शहबाज सरकार को चेतावनी दे रहे हैं कि इस बार भारत से उलझने की गलती मत करना। वरना पाकिस्तान का वजूद मिट जाएगा। वहां की आवाम कहती नजर आ रही है कि एक दफा पाकिस्तान टूट चुका है। वो कहते हैं कि कुछ नहीं होगा, लेकिन इसी गलतफहमी में पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: 88 घंटे की लहर...10 मई को नहीं खत्म हुआ था ऑपरेशन सिंदूर, सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने खोला बड़ा राज

मुनीर ने भारत को छेड़ दिया

अब मुनीर बेचारे को क्या पता था कि तैशबाजी में उसका दिया हुआ बयान बैकफायर कर जाएगा और पीएम मोदी के जवाब से एक एक पाकिस्तानी डर जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैन आध्यात्मिक गुरु आचार्य विद्यानंद महाराज की जयंती के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेते हुए कहा कि  जो हमें छेड़ेगा..., वहां मौजूद लोगों ने जमकर 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। हालांकि, पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर आगे कुछ नहीं कहा।  पीएम मोदी के बयान ने 25 करोड़ पाकिस्तानियों को खौफ से भर दिया। पाकिस्तानियों को लग रहा है कि कश्मीर की बात करके आसिम मुनीर बार बार भारत को छेड़ रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस