मुनीर की आंखों के सामने ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर, पाकिस्तानियों को भारतीयों ने कुछ तरह दिया मुंहतोड़ जवाब

By अभिनय आकाश | May 20, 2025

ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पुर्तगाल में पाकिस्तानियों ने भारतीय दूतावास को टारगेट कर प्रदर्शन करने की कोशिश की। लेकिन भारतीय दूतावास से ऐसा जवाब मिला कि पाकिस्तानी भी दंग रह गए। मुनीर की तस्वीर दिखाते दिखाते पाकिस्तानियों को ऑपरेशन सिंदूर की पूरी पिक्चर दिख गई। इसे ही ठेठ देसी अंदाज में अपनी भद्द खुद पिटवाना कहते हैं। पहले तो भारतीय मिसाइल स्ट्राइक से पिटने के बाद पाकिस्तान की नाकामी पूरी दुनिया में उजागर हुई। अब अपनी कायरता का प्रचार पाकिस्तानी पूरी दुनिया में कर रहे हैं। ये उसकी की एक बानगी है। 

इसे भी पढ़ें: तुम्हारा पूरा मुल्क हमारी रेंज में है...Operation Sindoor पर सेना के बयान से पाकिस्तान में भूचाल

ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का भारतीय दूत का निर्णय एक मास्टरस्ट्रोक था, जिसमें भारत की सैन्य शक्ति और आतंकवाद के केंद्र पर हमला करने की उसकी क्षमता को दर्शाया गया, चाहे वह 100 किलोमीटर अंदर ही क्यों न हो। तस्वीर के इस इशारे ने आतंकवाद से निपटने के भारत के अडिग संकल्प की एक दृढ़ याद दिलाई, जिसने पाकिस्तान को एक स्पष्ट संदेश दिया कि भारत डरने वाला नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Pakistan's Special 11: ज्योति मल्होत्रा ​​से लेकर देवेंद्र सिंह तक, भारत में पाकिस्तान के जासूसों की फौज?

दूसरी ओर, पाकिस्तानी प्रदर्शनकारी भारतीय मिशन की साहसिक प्रतिक्रिया से अचंभित लग रहे थे। पाकिस्तान के कथानक को पेश करने के उनके प्रयासों को कड़ी फटकार मिली, जिससे वे स्तब्ध रह गए, जबकि भारतीय राजनयिक राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ और अडिग रहे।

Latest World News in Hindi at Prabhasaksh 

प्रमुख खबरें

SEBI विदेशी निवेशकों के नियम आसान बनाने लाएगा कंसल्टेशन पेपर

Innodata Layoffs का असर भारत और Philippines में 500 से अधिक कर्मियों की गई नौकरी

उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई, Jamia Campus विवाद पर Union Minister Pralhad Joshi की दो टूक

खरगे की जुबान पर भड़की मायावती, मोदी के अपमान का लिया बदला!