PoK में आतंकियों की मीटिंग, दिल्ली ब्लास्ट की साजिश मुनीर ने रची ? पाकिस्तान के पूर्व मेजर का हैरान करने वाला खुलासा

By अभिनय आकाश | Nov 12, 2025

पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की एक ऐसी साजिश का खुलासा हुआ है जिसके सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। दरअसल पाकिस्तान के एक पूर्व मेजर आदिल रजा ने दावा किया है कासिम मुनीर भारतीय नेवी के 20 जहाज डुबोने का प्लान बना रहा है। इसके लिए पाकिस्तान के मिराज विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा। पाकिस्तान के रिटायर होने वाले फाइटर जेट्स को भारत के वॉरशिप से टकरा दिया जाएगा। 

आपको याद होगा आदिल ने ही सबसे पहले यह दावा किया था पहलगाम हमले के पीछे मुनीर का हाथ है। इसके अलावा आदिल रजा ने ही मई महीने में कहा था मुनीर दिल्ली को दहलाने की साजिश भी रच रहा है।  लालकिला बम ब्लास्ट मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय अधिकारियों ने इसे विस्फोट से जुड़े जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल को ध्वस्त करने के मामले में सख्त तथा त्वरित कार्रवाई बताया है। गृह मंत्रालय अधिकारियों ने इसे भारत द्वारा आतंकवाद का कठोरता से जवाब देना बताया है। अधिकारियों ने कहा कि लाल किले के पास हुए विस्फोट के तार जम्मू-कश्मीर से जुड़े बताए गए हैं। जिसमें जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के नौगाम पुलिस चौकी के क्षेत्र में कुछ आपत्तिजनक पोस्टर चिपके पाए गए थे। मामले में 19 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की गई। जिसमें मौलवी इरफान अहमद वाघे को शोपियां से और जमीर अहमद को वाकुरा को गांदरबल से 20 से 27 अक्टूबर के बीच गिरफ्तार किया गया। 5 नवंबर को डॉक्टर आदील को सहारनपुर से पकड़ा गया और सात नवंबर को एक AK-56 बंदूक और अन्य गोला-बारूद अनंतनाग के एक अस्पताल से जब्त किया गया। 8 नवंबर को कुछ और बंदूक, पिस्तौल और बारूद अलफला मेडिकल कॉलेज से जब्त किए गए।

गृह मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि इनसे पूछताछ के दौरान इस मॉड्‌यूल में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद फरीदाबाद के अलफला मेडिकल कॉलेज से एक डॉक्टर मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया। इन सभी सुरागों के आधार पर और गिरफ्तारियां भी की गई और बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी जब्त किया गया। फिर 9 नवंबर को फरीदाबाद में ही मदरासी नामक व्यक्ति जो धौज फरीदाबाद का निवासी था। उसे उसके घर से पकड़ा गया और फिर अगले ही दिन 10 नवंबर को विस्फोटों की बड़ी मात्रा की खेप 2563 किलो को फरीदाबाद की धेरा कॉलोनी में पकड़ी गई।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में