तारक मेहता की बबीता भाभी ने तोड़ा जेठा जी का दिल! 9 साल छोटे टप्पू को कर रही Date

By निधि अविनाश | Sep 09, 2021

हर घर में पसंद किए जाने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा 13 सालों से लोगों को हंसा रहा है। इस शो के सभी कलाकारों ने अपने एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रखा है। इस शो के स्टारकास्ट की बात करें तो सभी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। इसी बीच आज हम आपको शो को लेकर एक बड़ी अपडेट देने जा रहे है जिसे सुनकर शायद आपको जेठाजी के लिए बुरा लग सकता है। शो में बबीता का किरदार निभा रही मुनमुन दत्ता आजकल काफी चर्चे में चल रही है। ईटाइम्स में छपी खबर के अनुसार, बबीता भाभी यानि मुनमुन दत्त ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है।

इसे भी पढ़ें: मां बनने के बाद अभिनेत्री नुसरत जहां हुई मीडिया से रूबरू, बच्चे के पिता के बारे में भी बताया

तस्वीर पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है लेकिन एक शख्स है जिसका कमेंट काफी ज्यादा चर्चे में बना हुआ है। यह कमेंट और किसी का नहीं बल्कि टप्पू का किरदार निभा रहे राज अंदकत का है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह दोनों एक दुसरे को डेट कर रहे है। दोनों एक दूसरे को प्यार भी करते है और कई दिनों से मुनमुन की पोस्ट पर राज के कमेंट इन दोनों की क्लोजनेस की ओर इशारा कर रही है। माना जा रहा है कि दोनों अच्छे दोस्तों से ज्यादा करीब हैं। वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम भी इन दोनों के करीब होने की बात से काफी वाकिफ है। आपको बता दें कि, राज अंदकत 24 साल के हैं वहीं मुनमुन दत्त उनसे 9 साल बड़ी हैं। 9 साल के ऐज गेप के बावजुद दोनों एक दूसरे के साथ है वहीं सूत्रों के हवाले से ईटाइम्स में लिखा गया है कि, इन दोनों के परिवारवालों को भी इनके रिलेशन के बारे में पता है। 

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील