मुरलीधर राव के बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस को बताया म्यूजियम पार्टी

By सुयश भट्ट | Feb 03, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में मिशन 2023 की तैयारी शुरू हो गई है। इसे देखते हुए एमपी बीजेपी और कांग्रेस मैदान में उतर चुकी है। बीजेपी जहां बूथ विस्तारक अभियान के जरिए बूथ स्तर पर खुद को मजबूत करने का काम कर रही है। वहीं कांग्रेस ने भी घर चलो, घर-घर चलो अभियान के जरिए जनता तक पहुंचने की कवायद कर रही है।

लेकिन बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कांग्रेस के अभियान को नकल बताते हुए म्यूजियम पार्टी कहकर संबोधित किया है। जिसके बाद प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है।

इसे भी पढ़ें:उमा भारती के शराबबंदी अभियान पर कांग्रेस का तंज, कहा- कर रही है दबाब की राजनीति 

दरअसल कांग्रेस ने घर चलो, घर-घर चलो अभियान की शुरुआत की है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देवास से इसका शंखनाद किया। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा और कमलनाथ सरकार की उपलब्धियां गिना रहे है।

वहीं कांग्रेस पूरी ताकत से अभियान को सफल बनाने में जुटी है। लेकिन बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कांग्रेस के अभियान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि  सीखना अच्छी बात है, लेकिन नौटंकी करना शोभा नहीं देता। बीजेपी के प्रभारी ने कांग्रेस को म्यूजियम पार्टी तक कह डाला।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 7,359 नए मामले, छह की मौत 

आपको बता दें कि मुरलीधर राव के इस बयान देने की वजह बीजेपी की मिशन 2023 की तैयारियां भी हैं। क्योंकि चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने बीजेपी बूथ विस्तारक अभियान चला रही है। जिसमें मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी दिग्गज नेता विस्थारक की भूमिका में हैं। शायद यही वजह है कि बीजेपी नेता कांग्रेस के घर-घर चलों अभियान पर निशाना साध रहे हैं।

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव जब-जब प्रदेश के दौरे पर आए हैं। उन्होंने अपने बयान से पार्टी को मुश्किल में डाला है। अब ये देखना है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी में जुटे हैं। तो बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कांग्रेस के अभियान को लेकर निशाना साधा है।

प्रमुख खबरें

Mahatma Gandhi ने South Africa में 6 नवंबर को शुरू किया था ऐतिहासिक ‘ग्रेट मार्च’

Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

Sensex 443 अंक उछला, FII की लिवाली से शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी चढ़ा

Dhanteras पर ODOP उत्पाद खरीदें, CM Yogi Adityanath ने की अपील