इंटरपोल के रेड नोटिस का सामना कर रहे हत्यारोपी को सऊदी अरब से वापस लाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2023

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समन्वित अभियान में बृहस्पतिवार को एक हत्यारोपी को सऊदी अरब से वापस लाया गया। उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी किया गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केरल पुलिस को 2006 में तिरुवनंतपुरम के थुंबा थाने में दर्ज एक हत्या मामले में सुधीश रामचंद्रन की तलाश थी।

केरल पुलिस के अनुरोध पर 26 मई, 2021 को रामचंद्रन के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया गया था। इंटरपोल के साथ समन्वय कर रहे सीबीआई के ‘ग्लोबल ऑपरेशन सेंटर’ ने कई वर्षों से फरार रामचंद्रन का पता सऊदी अरब में लगाया था।

सीबीआई द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, इंटरपोल एनसीबी - रियाद की सहायता से, केरल पुलिस की एक टीम द्वारा उसे 23 नवंबर, 2023 को सऊदी अरब से भारत लाया गया। सीबीआई भारत का राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो है जो इंटरपोल के साथ समन्वय करता है।

प्रमुख खबरें

ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उठे सवाल: गावस्कर ने रेफरी और क्यूरेटरों को घेरा, गलतियों पर तंज!

मैदान पर भारत की जीत का जश्न, मगर हरमनप्रीत के चेहरे पर स्लो ओवर रेट की चिंता

सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेशों से पर्यावरण सुरक्षा पर संकट? पूर्व अधिकारियों ने जताई गहरी चिंता

रूस का यूक्रेन को दो टूक: शांति नहीं तो मिसाइलों का वार, पुतिन की सख्त चेतावनी