ओवन में डालकर 2 महीने की बच्ची की हत्या, पुलिस ने कहा- मां ने कबूला जुर्म

By अभिनय आकाश | Mar 22, 2022

राजधानी दिल्ली के चिराग दिल्ली गांव में 1 महीने 20 दिन की एक बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्ची का शव ओवन के अंदर से बरामद किया गया है. शव कपड़े में लिपटा हुआ था। अब इस मामले पर पुलिस ने हत्या के आरोप में  मां डिंपल को गिरफ्तार कर लिया है। साउथ दिल्ली की डीसीपी बेनिता मैरी जयकर ने बताया कि कल शाम 4:30 बजे फोन आया कि एक बच्ची गुमशुदा है जिसके बाद हम उनके घर पहुंचे तो पता चला कि बच्ची मिल गई है और उसे अस्पताल लेकर गए हैं, अस्पताल पहुंचते ही डॉ. ने हमे बताया कि बच्ची मर चुकी है। 

मां ने कबूल किया जुर्म

आज बच्ची का पोस्टमार्टम हुआ है। डॉ. को लग रहा है कि बच्ची की गला दबाने से मौत हुई है। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आई है तो डॉ. कुछ नहीं बोल रहे हैं। लेकिन मां ने अब कबूल कर लिया है कि ये उसने ही किया है। डीसीपी ने कहा कि इस मामले में 26 साल की मां डिंपल की ओर हत्या को अंजाम देने वाले सभी परिस्थितिजन्य साक्ष्य हैं। हमने मां को भी गिरफ्तार कर लिया है।

प्रमुख खबरें

SRK Confirms King Release Date | अफवाहों पर शाहरुख खान ने लगाया पूर्णविराम! 24 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में होगी रिलीज किंग

Chennai में बोलीं Nirmala Sitharaman, Gen Z और युवा ग्रेजुएट्स देशहित को सबसे ऊपर रखें

बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 नेताओं को मौत की सज़ा, 2024 हिंसा मामले में दोषी करार

Iran के विदेश मंत्री Araghchi 16 सितंबर को जाएंगे China, Wang Yi से होगी द्विपक्षीय बातचीत