शिवपुरी में दलित बच्चों की हत्या करने वालों को मिलनी चाहिए फांसी: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2019

नयी दिल्ली। बसपा प्रमुख मायावती ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी में खुले में शौच को मजबूर दो दलित बच्चों को कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डालने की घटना की निंदा करते हुये इस पर दुःख व्यक्त किया है। मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि देश के करोड़ों दलितों, पिछड़ों व धार्मिक अल्पसंख्यकों को सरकारी सुविधाओं से वंचित रखने के साथ-साथ उन्हें हर प्रकार कीजुल्म-ज्यादतियों का शिकार भी बनाया जाता रहा है। ऐसे में मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दो दलित बच्चों की नृशंस हत्या अति-दुःखद व अति-निन्दनीय है।

मायावती ने इस तरह की घटनाओं के लिये कांग्रेस और भाजपा की दलित विरोधी सोच को ज़िम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दोनों दलों से सवाल किया कि कांग्रेस और भाजपा की सरकार बताये कि गरीब दलितों व पिछड़ों आदि के घरों में शौचालय की समुचित व्यवस्था क्यों नहीं की गई है? मायावती ने इस मामले में दोषियों को सख़्त सज़ा दिलाने की माँग करते हुये कहा कि यह सच बहुत ही कड़वा है तो फिर खुले में शौच को मजबूर दलित बच्चों की पीट-पीट कर हत्या करने वालों को फांसी की सजा अवश्य दिलायी जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा

Delhi SIR: प्रमुख हस्तियों के विवरण का भौतिक सत्यापन पूरा, अंतिम सूची में जुड़ेंगे नाम