मामूली विवाद में पिता की हत्या, बोरे में भरकर शव को ले जाते समय युवक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2022

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 25 वर्षीय व्यक्ति ने मामूली विवाद में अपने पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को प्लास्टिक की बोरी में ले जाते समय आरोपी युवक को पकड़ा है। पनगर थाना प्रभारी आर. के. सोनी ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने मंगलवार को महाराजपुर इलाके में तलाशी के दौरान बाइक पर सवार एक युवक को रोका तो युवक ने बताया कि वह बोरी में सब्जियां ले जा रहा है। तलाशी में बोरी से शव मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना के बागी विधायकों ने कामाख्या देवी के मंदिर में दर्शन-पूजन किया

उन्होंने कहा कि आरोपी अमन वंशकार अपने पिता रामलाल (50) का शव बोरी में भरकर बाइक से सुनसान इलाके में उसे ठिकाने लगाने के लिए ले जा रहा था तभी महाराजपुर में वाहनों की जांच के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता नशे के हालत में उसे गाली दे रहे थे इसलिए उसने पिता का गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या पनगर थाना क्षेत्र के बड़झैया गांव में हुई है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर