भारतीय टेस्ट बल्लेबाज एम विजय ने करीब दो साल बाद खेल में वापसी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2022

चेन्नई|  भारतीय टीम से बाहर किये गये टेस्ट बल्लेबाज मुरली विजय ने शुक्रवार को करीब दो साल के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की।

अंतिम बार सितंबर 2020 में दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले 61 टेस्ट के अनुभवी विजय घरेलू क्रिकेट में भी तमिलनाडु के लिये नहीं खेले थे और न ही वह पिछले साल टीएनपीएल में खेले थे। वह स्थानीय टीएनसीए लीग में भी नहीं खेले थे।

वह अंतिम बार तमिलनाडु के लिये दिसंबर 2019 में रणजी ट्राफी में खेले थे। उनका भारत के लिये अंतिम टेस्ट 2018 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में था। टीएनपीएल से पहले विजय ने कहा था, ‘‘मैं जितना संभव हो सके, उतने लंबे समय तक खेलना चाहता हूं। मैंने व्यक्तिगत ब्रेक लिया था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने परिवार की देखभाल करना चाहता था। मैं अभी अपने क्रिकेट का लुत्फ उठा रहा हूं और मैं पूरी तरह से फिट महसूस कर रहा हूं।

प्रमुख खबरें

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

CEC के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 3000 लोग दिल्ली पुलिस की हिरासत में

Box Office Milestone: Ajay Devgn की Drishyam: The Conclusion ने गाड़े झंडे, वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के क्लब में शामिल!