कोरोना राहत कार्यों में मदद के लिए बल्ला नीलाम करेंगे मुशफिकुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2020

ढाका। बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने देश में कोविड-19 के राहत कार्यों के लिए धनराशि जुटाने के इरादे अपना बल्ला नीलाम करने का फैसला किया है जिससे उन्होंने 2013 में श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। ढाका के दैनिक बंगाली समाचार पत्र ‘प्रोथोम आलो’ से मुशफिकुर ने कहा, ‘‘मैं अपने उस बल्ले को नीलाम कर रहा हूं जिससे मैंने दोहरा शतक जड़ा था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नीलामी आनलाइन होगी। मैं सभी सक्षम लोगों से अपील करता हूं कि वे बल्ले के लिए अधिक से अधिक बोली लगाएं क्योंकि इससे मिलने वाला सारा पैसा गरीबों की मदद में खर्च किया जाएगा।’’

 बांग्लादेश में दो हजार से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पिछले हफ्ते स्टार आलराउंडर शाकिब अल हसन ने अपने साथी खिलाड़ियों से अपील की थी कि वे अपना क्रिकेट से जुड़ा सामान और जर्सी नीलाम करके गरीबों की मदद करें। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने अपनी विश्व कप फाइनल की जर्सी को नीलाम करके 65 हजार पाउंड जुटाए थे।

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील