Womens World Cup Opening Ceremony: वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में जुबीन गर्ग को दी जाएगी श्रद्धाजंलि, फ्री में दी जाएंगी टिकट

By Kusum | Sep 28, 2025

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के गुवाहाटी में एसीए स्टेडियम में होने वाले उद्धाटन समारोह में असम की सांस्कृतिक हस्ती जुबीन गर्ग को एक विशेष संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाएगी और साथ ही मंगवार को उद्धाटन मैच के लिए पांच हजार मुफ्त टिकट वितरित किए जाएंगे। असम क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने बताया कि शिलांग चैंबर क्वायर के अलावा अंगराग पापोन महंत और जोई बरुआ सहित राज्य के प्रमुख कलाकार संगीतमय श्रद्धांजलि प्रस्तुत करेंगे। 

भारत चौथी बार आईसीसी की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। टीम इससे पहले दो मौकों पर खिताब जीतने के करीब पहुंची थी। भारतीय टीम ने पिछली बार 2017 में फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन तब मिताली राज की अगुवाई वाली टीम लॉर्ड्स में इंग्लैंड से रोमांचक मुकाबले में हार गई थी। हालांकि, मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर को विश्वास है कि महिला वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में हर विभाग में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के अच्छे मिश्रण से उनकी टीम को पहली बार विश्व खिताब जीतने में मदद मिलेगी।  

प्रमुख खबरें

Emergency In India 1975 | आपातकाल वह काला दौर था, जिसमें भारतीय लोकतंत्र को निर्ममता से कुचल दिया गया था : PM मोदी

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बुध-शुक्र का महासंयोग, 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, मिलेगा Good Luck

Venezuela Earthquake Video | वेनेजुएला में महाविनाश! कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंप, देश में आपातकाल घोषित

मैं बहुत खुश हूँ, Samantha Ruth Prabhu ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, Maa Inti Bangaaram इवेंट में किया मैटरनिटी लीव का ऐलान