प्रेमिका की जान का दुश्मन बना सूफियान, धर्म बदलने के दबाव के बीच प्रेमिका के साथ किया ऐसा काम, थम गई सांसे

By रितिका कमठान | Nov 16, 2022

एक तरफ दिल्ली श्रद्धा वॉकर की मौत के तरीके से दहली हुई है इसी बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी से इंकार करने पर नाबालिग किशोरी को बिल्डिंग से नीचे फेंका गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानें पूरा मामला

धर्मांतरण की कोशिशों को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका को कथित तौर पर चौथी मंजिल से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसका मुस्लिम प्रेमी उस पर धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से ही आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने सुफियान और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) पीयूष मोर्डिया ने पत्रकारों से कहा कि घटना मंगलवार रात दुबग्गा थाना क्षेत्र में हुई। मृतक लड़की अपने परिवार के साथ आरोपी सूफियान के घर गई थी और जब दोनों परिवार के सदस्य आपस में बात कर रहे थे, तभी आरोपी लड़की को इमारत की चौथी मंजिल पर ले गया और उसे वहां से कथित तौर पर धक्का दे दिया। जेसीपी ने कहा कि लड़की और आरोपी पड़ोसी थे। दोनों के परिवार वाले उनके रिश्ते के खिलाफ थे। 

पुलिस के अनुसार, सूफियान ने लड़की को एक मोबाइल फोन दिया था और जब लड़की के घरवालों को इस बात का पता चला तो वे सूफियान के घर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ। पुलिस ने मृतका की मां की ओर से दायर शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जेसीपी ने कहा कि मृत लड़की के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। हमारी टीमें मामले की जांच कर रही हैं। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश