घुसपैठिए मुस्लिम खदेड़े, अब नेपाल से क्यों भगाए जा रहे चीनी लोग!

By अभिनय आकाश | Aug 11, 2026

जिस वक्त नेपाल में फिर से देश को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए भारी संख्या में सड़कों पर हिंदू उतरे हुए हैं और इसके लिए सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं। ठीक इसी दौरान नेपाल से ऐसी खबर आई है जिसने चीन और अमेरिका में बहुत बड़ी खलबली मचा दी है। जब भी नेपाल में राजनीतिक हलचलें होती हैं तो उसका आरोप कहीं ना कहीं चीन और अमेरिका पर लगता है। हाल ही में जब नेपाल में तख्तापलट हुआ तो इसका भी आरोप चीन और अमेरिका पर ही लगा। लेकिन अब नेपाल ने ही चीन और अमेरिका को बहुत बड़ा झटका दिया है। दरअसल एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2021 से 2025 के बीच नेपाल से सबसे ज्यादा चीनी नागरिकों को निकाला गया है। 

इसे भी पढ़ें: USCIS ने US में Green Card और नागरिकता के लिए ऑनलाइन आवेदन किया अनिवार्य

दरअसल 2025 में निकाले गए अपने नागरिकों की संख्या के मामले में भी चीन इस लिस्ट में सबसे ऊपर था। नेपाल ने उस साल कुल 523 विदेशी नागरिकों को देश से निकाला था। जिनमें से 120 चीनी नागरिक थे। 2023 में भी चीनी नागरिकों का डिपोर्टेशन भी बहुत ज्यादा हुआ। इस दौरान 209 चीनी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया जो 2023 में नेपाल से डिपोर्ट किए गए सभी विदेशी नागरिकों का 46% था। तो इस तरह से चीनी नागरिकों को लेकर नेपाल में शिकंजा कसता जा रहा है। यह सब तब हो रहा है जब बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों को नेपाल से खदेड़ने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: US Visa Rules: H-1B और L-1 वीजा एक्सटेंशन पर अब देना होगा भारी शुल्क, Indian IT कंपनियों की बढ़ी टेंशन

दरअसल नेपाल में चीन की बढ़ती सक्रियता और निवेश भारत के लिए कई मोर्चों पर गहरी चिंता का विषय बनता जा रहा था। लेकिन जिस तरह से नेपाल चीनी नागरिकों पर एक्शन ले रहा है उससे उतना तो साफ है कि कहीं ना कहीं चीन और नेपाल के रिश्तों में खटास दिखाई दे रही है। अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में नेपाल और क्या कुछ एक्शन लेता है। 

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे