मुस्लिम समाज ने मनाया ईद उल अजहा, मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज, राष्ट्रपति और PM ने दी शुभकामनाएं

By अंकित सिंह | Jul 10, 2022

देश भर में आज ईद उल अजहा यानी कि बकरीद की धूम है। इसको लेकर मुसलमानों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही त्यौहार को लेकर लोग मस्जिदों में नमाज अदा कर रहे हैं और एक दूसरे को ईद मुबारक कह रहे हैं। देशभर के अलग-अलग मस्जिदों में भी बकरीद को लेकर रौनक देखने को मिली। लगभग 2 वर्ष के बाद बकरीद को लेकर इतनी रौनक दिखाई दे रही है। 2 वर्षों तक कोरोना महामारी की वजह से इस पर असर पड़ा था। दिल्ली के जामा मस्जिद पर भी भारी संख्या में मुस्लिम समाज ने नमाज अदा की और अमन चैन की दुआ मांगी। बकरीद के दिन मुस्लिम समाज में कुर्बानी देने की परंपरा है। भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों में भी बकरीद का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने किया हज़रतबल दरगाह का दौरा, ईद की तैयारियों की समीक्षा की

उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह एक-दूसरे के साथ साझा करने और उनकी फिक्र करने का पर्व है। साथ ही जरूरतमंदो एवं गरीबों के प्रति करुणा दिखाने की शिक्षा देता है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह त्योहार लोगों को एक-दूसरे के करीब लाकर समाज में एकता और भाइचारे की भावना को मजबूत करेगा।’’ उप राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई की इस त्योहार से जुड़े विचार लोगों के जीवन को शांति और सौहार्द से भर देंगे तथा देश में समृद्धि लाएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को ईद-उल-अजहा (बकरीद)की बधाई दी और उम्मीद जताई की यह पर्व सभी की भलाई की भावना को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की प्रेरणा दे और समृद्धि लाए। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ईद मुबारक, ईद-उल-अजहा की बधाई। यह त्योहार हमें सभी की भलाई की भावना को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की प्रेरणा दे और समृद्धि लाए।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी