असदुद्दीन ओवैसी बोले- मॉब लिंचिंग के नाम पर मारे जा रहे हैं मुसलमान!

By संजय सक्सेना | Sep 09, 2021

लखनऊ। राजधानी लखनऊ से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित जिला बाराबंकी में वहां के जिला प्रशासन ने एआइएमआइएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को जनसभा भले ही न करने की इजाजत दी हो,फिर भी उन्होंने मीडिया से मुलाकात करके अपने मन की बात कह ही दी। ओवैसी ने कहा कि हम केवल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी नहीं कर रहे, हम उत्तर प्रदेश में एक मजबूत पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आएंगे। एआइएमआइएम नेता ने कहा कि 2014 से मॉब लिंचिंग के नाम पर केवल मुसलमानों को मारा जा रहा है। असदुद्दीन ओवैसी आज बाराबंकी के मुस्लिम बाहुल्य  कटरा मुहल्ले में आए थे। वह यहां पार्टी की युवा शाखा के जिलाध्यक्ष चौधरी फैज उर-रहमान के आवास पर चाय पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर रहे थे। यहीं पर उन्होंने मीडिया से भी बात की।

प्रमुख खबरें

Maya Rajeshwaran Revathi चेन्नई ओपन के क्वार्टर फाइनल में, सानिया के बाद बनीं पहली भारतीय

Virat Kohli मना रहे 38वां जन्मदिन, Team India के इस दिग्गज के नाम दर्ज हैं 50 ODI शतक

Sikar में गाय बेचने के विरोध पर पति ने पत्नी को पिकअप से कुचला, मौत

Haryana के Karnal में पदयात्रा और जनसभा करेंगे Amit Shah