'होली के दिन घरों में रहें मुसलमान', बिहार में BJP विधायक का बयान, RJD के किया पलटवार

By अंकित सिंह | Mar 10, 2025

बिहार के भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने होली पर मुसलमानों से घर के अंदर रहने की अपील करने के बाद विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने मुसलमानों से यह भी आग्रह किया कि वे हिंदुओं को अपना त्योहार बिना किसी व्यवधान के मनाने दें। रंगों का त्योहार इस साल रमजान के पवित्र महीने के दौरान शुक्रवार को पड़ रहा है। मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए ये टिप्पणियां कीं।

इसे भी पढ़ें: बकवास मत कीजिए, कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा; महागठबंधन में नीतीश की वापसी के सवाल पर भड़के तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक और पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी ने बचौल के बयानों पर आपत्ति जताते हुए कहा, ‘‘पर्वों को लेकर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच कोई समस्या नहीं रही है। हिंदू हमारी इफ्तार पार्टियों में शामिल होते हैं। भाजपा विधायक होली पर मुसलमानों के बारे में क्यों चिंतित हैं? ये लोग राजनीतिक विवाद के लिए सांप्रदायिक तनाव पैदा करते हैं और सनातन के अगुवा होने का दिखावा करते हैं।’’ हालांकि, राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) नेता जमा खान ने कहा कि ‘‘कोई अप्रिय घटना नहीं होगी। प्रशासन को त्योहार के दौरान सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट