Travel Tips: कीलोंग घूमने के दौरान जरूर करें ये एक्टिविटी, लाइफटाइम के लिए यादगार बन जाएगी ट्रिप

By अनन्या मिश्रा | Aug 28, 2023

अक्सर लोग बर्फबारी का आनंद लेने के लिए हिमाचल प्रदेश का रुख करते हैं। वैसे तो इस राज्य में घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, लेकिन आप चाहें तो इस बार कीलोंग को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। बता दें कि यह राज्य की एक बेहद खूबसूरत जगह है। समुद्र तल से 10,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित कीलोंग शहर में एक्सप्लोर करने के लिए काफी कुछ है। भागा नदी के तट पर स्थित कीलोंग मठों, कई मनमोहक दृश्यों और चारों ओर से हरा भरा दिखाई देता है। 

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: मानसून में घूमने के लिए परफेक्ट है साउथ इंडिया का ये हिल स्टेशन, बस इन बातों का रखें खास ख्याल

करदंग गोम्पा जाएं

कीलोंग शहर से सिर्फ 5 किमी की दूरी पर स्थित करदंग गोम्पा लाहौल घाटी का सबसे बड़ा मठ माना जाता है। यहां पर आपको प्राचीन बौद्ध धर्मग्रंथों, और म्यूरल्स का एक बेहतरीन कलेक्शन देखने को मिलेगा। यहां पर आपको असीम शांति का अनुभव होगा। इसे आप शब्दों में बयां नहीं कर पाएंगे। मठ अपने आसपास बेहद मनमोहद दृश्य पेश करता है। जिसे देखकर कोई भी मंत्रमुग्ध हो सकता है।

त्रिलोकनाथ मंदिर

कीलोंग के पास त्रिलोकपुर गांव में त्रिलोकनाथ मंदिर एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। यहां पर मौजूद प्राचीन मंदिर हिंदू और बौद्ध दोनों की आस्था का केंद्र है। बता दें कि यह मंदिर भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस मंदिर की अद्भुत वास्तुकला और इस जगह का आध्यात्मिक माहौल लोगों को अपनी ओर बरबस खींचता है। आपको कीलोंग में घूमने के दौरान इस मंदिर के दर्शन जरूर करना चाहिए।

ट्रैकिंग और हाइकिंग

कीलोंग में कई पॉपुलर ट्रैकिंग रूट्स का एक गेटवे मिलेगा। ऐसे में अगर आप भी कीलोंग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको ट्रैकिंग का लुत्फ जरूर उठाना चाहिए। आप दारचा लामायुरू ट्रेक या ज़ांस्कर वैली ट्रेक पर भी ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर ट्रेकिंग के दौरान आपको कई बेहतरीन नजारे देखने को मिलेंगे।

एडवेंचर स्पोर्ट्स

अगर आप भी एडवेंचर एक्टिविटीज करने के शौकीन हैं तो आपके लिए कीलोंग एक बेहतरीन ऑप्शन है। यहां पर आप भागा नदी में रिवर राफ्टिंग से लेकर ऊबड़-खाबड़ इलाकों में माउंटेन बाइकिंग और सुंदर स्थानों पर कैंपिंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं। यह एक्सपीरियंस आप लाइफ टाइम याद रखेंगे। इन एक्टिविटीज में शामिल होकर आप बेहद करीब से हिमालय के रोमांच को करीब से जानेंगे।

लोकल फूड्स और कल्चर

आप यदि कहीं पर घूमने के लिए जाते हैं, तो उस जगह को तब तक अच्छे से नहीं जान पाते हैं। जब तक आप वहां के खान-पान और कल्चर से अच्छे से नहीं वाकिफ होते हैं। ऐसे में आपको कीलोंग की लोकल डिशेज जरूर चखनी चाहिए। आप कीलोंग में थुकपा से लेकर मोमोज़ और अन्य लोकल आइटम्स को चख सकते हैं। कीलोंग की फेमस जौ से बनी बियर जिसे चांग के नाम से जानते हैं, उसे भी जरूर टेस्ट करें। आप कीलोंग के लोकल कल्चर और लोकल फेस्टिवल्स व इवेंट्स का हिस्सा बन सकते हैं।

प्रमुख खबरें

बढ़ते Fuel Price पर Kharge का वार: PM Modi को गरीब नहीं, विदेश यात्रा प्यारी

Team India को हराने के बाद Laura Wolvaardt की ललकार, अब T20 World Cup जीतने को बेताब हैं

पुस्तक Apnapan का विमोचन: Shivraj Singh Chouhan ने PM Modi के Visionary Leadership को किया सलाम

Debasish Samantaray ने BJD को छोड़ तुरंत थामा BJP का दामन, Odisha की राजनीति में हलचल