लॉकडाउन के दौरान म्यूचुअल फंड योजनाओं ने दिया 25 प्रतिशत का रिटर्न

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2020

नयी दिल्ली। शेयर आधारित म्यूचुअल फंड योजनाओं ने व्यापक बाजार में सुधार के बीच लॉकडाउन के दौरान 25 प्रतिशत का प्रतिफल (रिटर्न) दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि रिजर्व बैंक के तरलता उपायों तथा सरकार द्वारा प्रोत्साहनों की घोषणा से भी म्यूचुअल फंड अधिक रिटर्न दे पाए। हालांकि, कुछ विश्लेषकों का मानना है कि यह मंदड़िया आधारित तेजी से अधिक कुछ नहीं है। प्राइमइन्वेस्टर.इन की सह-संस्थापक विद्या बाला कहती हैं कि म्यूचुअल फंड हालांकि मार्च के निचले स्तर से उबर गए हैं लेकिन दीर्घावधि का रिटर्न अब भी खराब रहनेका अनुमान है।

इसे भी पढ़ें: WCL ने कर्मचारियों, अंशधारकों के लिए मोबाइल, डेस्कटॉप एप शुरू किया

मल्टी-कैप ने 25 प्रतिशत, ईएलएसएस और लार्ज और मिड-कैप ने 24.9-24.9 प्रतिशत, स्मॉल-कैप ने 24 प्रतिशत और मिड-कैप ने 23.2 प्रतिशत का रिटर्न दिया। समीक्षाधीन अवधि में व्यापक बाजारों में 25 से 30 प्रतिशत का सुधार हुआ। कोविड-19 पर रोकथाम के लिए देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। कुछ राज्यों ने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में इसे 30 जून तक बढ़ा दिया है।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान