Muzaffarnagar में मेले के विवाद पर BNS धारा 105 के तहत 5 गिरफ्तार, नहर से शव बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 03, 2026

मुजफ्फरनगर (उप्र), दो सितंबर मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र के बेल्डा गांव में मेले के दौरान हुए विवाद और उसके बाद गंगनहर में युवक के लापता होने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि इस मामले में रिजवान, अफजल, भोलू, बख्शी और अजूबा समेत आठ लोगों और एक नाबालिग के ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों में से पांच को गिफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है।

शव मिलने के बाद बुधवार को नाराज लोगों ने भोपा थाने के बाहर सड़क पर रास्ता जाम करने की भी कोशिश की। अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने नाबालिग होने पर रद्द की 20 साल पुरानी Conviction

Delhi Voter List में नाम जुड़वाने के लिए 2.18 लाख से अधिक Form-6 जमा हुए

Sahibganj में CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने व्यक्ति को Digital Arrest कर ऐंठे 1.20 करोड़ रुपये

Odisha में BJD का आरोप, SIR के तहत अल्पसंख्यक वोटरों पर Form 7 का गलत इस्तेमाल