Muzaffarnagar में श्रावण महीने के पहले सोमवार के मद्देनजर शिव मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाई गई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 03, 2026

मुजफ्फरनगर, दो अगस्त उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में श्रावण माह के पहले सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना के मद्देनजर प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अभिषेक सिंह ने बताया कि महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख मंदिरों में एंटी रोमियो स्क्वाड तैनात किए गए हैं।

जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुजफ्फरनगर के सभी विद्यालयों और कॉलेजों को तीन से 10 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया है। श्रावण माह की शुरुआत के साथ 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों पर मांस की दुकानों और रेस्तरां को भी 12 अगस्त तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा जिलेभर में चरणबद्ध तरीके से यातायात परिवर्तन और कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार