24 अगस्त को बुलाए गए 'महाराष्ट्र बंद' को MVA गठबंधन ने वापस लिया, HC ने दे दिया था बड़ा निर्देश

By अभिनय आकाश | Aug 23, 2024

महाराष्ट्र के ठाणे के बदलापुर में एक स्कूल में 2 बच्चियों से यौन शोषण मामले को लेकर बुलाए गए बंद को अब वापस ले लिया गया है। मामले में विपक्षी पार्टियों ने कल 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया था। हालांकि, अब इसे वापस ले लिया गया है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद शरद पवार ने अपील करते हुए कहा था कि संविधान का सम्मान करते हुए कल का बंद खत्म करना चाहिए। उद्धव ठाकरे ने कहा था कि बंद इसलिए बुलाया गया है ताकि सरकार महिला सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर हो। हालांकि, बॉम्बे हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को बंद बुलाने वालों पर सख्ती बरतने को कहा। कोर्ट ने कहा कि किसी भी पार्टी को बंद बुलाने का अधिकार नहीं है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: भिवंडी में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

अदालत का यह फैसला तब आया है जब विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने बुधवार को ठाणे जिले के बदलापुर के एक स्कूल में दो युवा लड़कियों पर कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में 24 अगस्त को "महाराष्ट्र बंद" का आह्वान किया था। एमवीए सहित विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा उनकी शिकायतों पर ध्यान देने से पहले लड़कियों के माता-पिता को बदलापुर पुलिस स्टेशन में 11 घंटे तक इंतजार कराया गया।

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस