'सरकार को अस्थिर करने में जुटी भाजपा', MVA संकट पर बोले खड़गे- राष्ट्रपति चुनाव में फायदे के लिए भी हो रहा खेल

By अनुराग गुप्ता | Jun 23, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी उठापटक जारी है। एकनाथ शिंदे के बगावती सुर अख्तियार करने के बाद महाविकास अघाड़ी सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसी बीच एकनाथ शिंदे ने 42 विधायकों के साथ गुवाहाटी के होटल में शक्ति प्रदर्शन किया। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा महाराष्ट्र की स्थिर सरकार को अस्थिर करने में जुटी हुई है। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा चाहती है कि इस देश में गैर भाजपा शासित सरकार अस्तित्व में न रहे, यह उनका इरादा है। इसीलिए वह पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है और उन्हें नंबर की भी जरूरत है। ऐसे में भाजपा चाहती है कि राष्ट्रपति चुनाव के पहले ही वहां (महाराष्ट्र) पर सरकार को गिराया जाए, यही उनका इरादा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा हस्तक्षेप करके वहां की स्थिर सरकार को अस्थिर कर रही है और अपनी सत्ता लाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तो राष्ट्रपति चुनाव के लिए और दूसरा महाराष्ट्र बहुत बड़ा राज्य है, जहां पर शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी तीनों मिलकर अपना काम कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: संजय राउत बोले- MVA सरकार से बाहर आने को तैयार शिवसेना, कांग्रेस ने कहा- हमें कोई समस्या नहीं 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम मिलकर रहेंगे और मिलकर लड़ेंगे। हम महाअघाड़ी को मजबूत करेंगे, इसके लिए हमारी जो भी सहायता हो सकती है, वह करने के लिए तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात