अग्निपरीक्षा का सामना कर रहे उद्धव, 4 और विधायकों ने छोड़ा साथ, शिंदे ने खुद को बताया सच्चा शिवसैनिक

By अनुराग गुप्ता | Jun 23, 2022

महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक जारी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अब तक की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा का सामना कर रहे हैं। सरकार बचाने के साथ-साथ उद्धव ठाकरे 'शिवसेना' बचाने की कवायद में भी जुटे हुए हैं। क्योंकि एकनाथ शिंदे ने 37 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेजी थी और अब वो राज्यपाल से संपर्क साध रहे हैं। अगर एकनाथ शिंदे के पास शिवसेना के दो तिहाई से ज्यादा विधायक हैं तो दल बदल कानून भी लागू नहीं होगा। ऐसे में शिवसेना विधायक बागी रुख छोड़कर वापस 'मातोश्री' के कैंप में नहीं लौटे तो सरकार तो गिरेगी ही... साथ ही साथ उद्धव ठाकरे की प्रतिष्ठा पर भी गहरा घात लगेगा। 

छावनी में तब्दील हुआ रेडिसन ब्लू

गुवाहाटी का छावनी में तब्दील हो चुका है। इस होटल में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगी हुई है और गुवाहाटी पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है। आपको बता दें कि महाविकास अघाड़ी सरकार को इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं थी कि एकनाथ शिंदे समेत कई विधायक उनका साथ छोड़कर दूसरे राज्यों में डेरा जमा लेंगे। जबकि 7 दिन पहले ही रेडिसन ब्लू होटल के कमरे किराए पर लिए जा चुके थे। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई थी।

उद्धव के साथ सिर्फ 13 विधायक

एकनाथ शिंदे कैंप का दावा है कि शिवसेना पूरी तरह से बिखर चुकी है और उद्धव ठाकरे के पास महज 13 विधायक ही बचे हुए हैं। जिसका मतलब साफ है कि 55 में से 42 विधायक एकनाथ शिंदे के साथ हैं। इतना ही नहीं विधायकों के साथ-साथ अब सांसदों ने भी उद्धव ठाकरे को आंख दिखाना शुरू कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: ठाकरे के विरुद्ध, शिवसेना में गृह युद्ध, वायरल हुआ फडणवीस का पुराना वीडियो- मैं समंदर हूं लौटकर वापस आऊंगा 

दबाव में लोग छोड़कर चले गए

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि मैं किसी भी कैंप पर बात नहीं करूंगा सिर्फ और सिर्फ अपनी पार्टी की बात करूंगा। हमारी पार्टी मजबूत है और जमीन पर है। हजारों, लाखों कार्यकर्ता आज भी पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। कुछ विधायक हमें छोड़कर गए हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि पार्टी टूट गई है। इस दबाव में यह लोग हमें छोड़कर चले गए हैं, उसका खुलासा जल्द ही हो जाएगा। उद्धव ठाकरे ने कल आह्नान किया है कि यहां आकर बात करो।

इसी बीच संजय राउत ने दावा कि 20 विधायक हमारे संपर्क में हैं और फ्लोर टेस्ट में सच सामने आ जाएगा। आपको बता दें कि शिवसेना के साथ-साथ एनसीपी और कांग्रेस में भी बैठकों का दौर जारी है।

प्रमुख खबरें

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान

Hathras Case: Allahabad High Court ने पीड़िता के परिवार को 3 माह में पुनर्वास देने का आदेश दिया

MNS की Mumbai में दो टूक, मराठी न बोलने वाले ऑटो चालक छोड़ें महाराष्ट्र

Ayodhya Ram Mandir में चढ़ावे की चोरी पर संतों का रोष, Champat Rai के खिलाफ किया प्रदर्शन