प्रकाश अंबेडकर के लिए MVA के दरवाजे अभी भी खुले हैं, वीबीए के 9 उम्मीदवारों का ऐलान के बाद भी कांग्रेस ने दिखाया नरम रुख

By अभिनय आकाश | Mar 30, 2024

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए महा विकास अघाड़ी में प्रकाश अंबेडकर के प्रवेश पर सस्पेंस के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने शुक्रवार 29 मार्च को कहा कि विपक्षी वोटों के विभाजन के कारण एमवीए के दरवाजे अभी भी वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के लिए खुले हैं। चव्हाण ने कहा कि वीबीए ने 2019 का लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ा था, जिसके परिणामस्वरूप आठ से नौ कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के उम्मीदवारों की हार हुई थी। उनकी यह टिप्पणी अंबेडकर द्वारा राज्य के आठ लोकसभा क्षेत्रों के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के कुछ दिनों बाद आई है, जिसमें संकेत दिया गया है कि संगठन अब एमवीए के साथ गठबंधन नहीं कर रहा है जिसमें शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: महाराष्ट्र में MVA में दरार, आमने-सामने कांग्रेस और उद्धव की शिवसेना, पवार भी नाराज

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार, तीनों सहयोगियों ने 45 से 46 लोकसभा क्षेत्रों पर सीट-बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने कहा कि केवल दो-तीन सीटें बची हैं, जहां हमें लगता है कि हम बेहतर स्थिति में हैं। वास्तविक मतभेद हैं।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार