देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे MVA के नेता, शरद पवार को खुद दिया था निमंत्रण

By अंकित सिंह | Dec 05, 2024

देवेन्द्र फडणवीस आज शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के लिए शपथ लेने वाले हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी, एनसीपी और शिवसेना के दिग्गज शामिल होने वाले हैं। हालाँकि, महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के नेता इस समारोह में शामिल नहीं होंगे। विपक्षी खेमे के प्रमुख नेताओं, जिनमें शरद पवार, उद्धव ठाकरे और नाना पटोले शामिल हैं, को आमंत्रित किया गया है, लेकिन संभावना है कि विपक्षी खेमा इस समारोह से दूर रहेगा।

इसे भी पढ़ें: Fadnavis Oath Ceremony Update: पहले बप्पा के दर्शन... फिर देवा भाऊ की शपथ, सिद्धिविनायक पहुंचे फडणवीस

प्रोटोकॉल के मुताबिक समारोह में पूर्व मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जाता है। इसके तहत उद्धव ठाकरे को भी निमंत्रण दिया गया है। लेकिन फिर भी वह समारोह से दूर रहेंगे। हाल ही में संपन्न महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2024 में एमवीए को महायुति के हाथों भारी हार का सामना करना पड़ा। 288 में से, महायुति ने 235 सीटें हासिल की और शानदार जीत हासिल की। बीजेपी 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि फड़णवीस ने व्यक्तिगत रूप से राज ठाकरे को फोन पर निमंत्रण दिया। हालांकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) निजी कारण से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर