कर्नाटक CM कुमारस्वामी पूरी तरह से निश्चिंत, बोले- सरकार स्थिर है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2019

बेंगलुरू। कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार को किसी तरह का खतरा होने से इनकार करते हुए मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार स्थिर है और वह पूरी तरह से निश्चिंत हैं। कुमारस्वामी ने कहा कि मैं अपनी मजबूती को जानता हूं। मेरी सरकार स्थिर है। चिंता मत करिए। उन्होंने कहा कि हमारे कन्नड़ (टीवी) चैनलों में पिछले एक हफ्ते से जो कुछ भी दिखाया जा रहा है, मैं उसका लुत्फ उठा रहा हूं।

जेडीएस नेता ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या होने जा रहा है? यदि दो निर्दलीय (विधायक) समर्थन करने (भाजपा को) की घोषणा भी कर दें तो क्या संख्या होगी? मैं पूरी तरह से निश्चिंत हूं। दरअसल, एक निर्दलीय विधायक एच नागेश और केपीजेपी के विधायक आर शंकर ने राज्यपाल वजुभाई वला को पत्र लिख कर सात माह पुरानी कुमारस्वामी सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की घोषणा की। 

इसे भी पढ़ें : कुमारस्वामी को अपने विधायकों पर भरोसा, बोले- कोई नहीं बदलेगा पाला

गौरतलब है कि कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर अपने-अपने विधायकों को प्रलोभन देने की कोशिश करने का आरोप लगाती रही हैं। कांग्रेस के कुछ विधायकों और कुछ निर्दलीय विधायकों को मुंबई के एक होटल में ठहराए जाने की खबरों के बीच भाजपा के विधायक फिलहाल हरियाणा में डेरा डाले हुए हैं।

प्रमुख खबरें

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव