मेरी हिंदू आस्था प्रधानमंत्री के तौर पर मेरा मार्गदर्शन करती है : ऋषि सुनक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2023

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को कहा कि उनकी हिंदू आस्था उनके जीवन के सभी पहलुओं का मार्गदर्शन करती है और उन्हें देश के शासनाध्यक्ष के तौर पर बेहतरीन कार्य करने की प्रेरणा देती है। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के जीसस कॉलेज में आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू की ‘रामकथा’ चल रही है जिसमें प्रधानमंत्री सुनक ने हिस्सा लिया। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भारत के स्वतंतत्रा दिवस के दिन इस कार्यक्रम के संयोग को भी रेखांकित किया। ‘रामकथा’ में जुटी भीड़ के सामने सुनक ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा, ‘‘बापू, मैं यहां पर एक प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि हिंदू के तौर पर आया हूं।’’

इसे भी पढ़ें: Nepal के प्रधानमंत्री 16 सितंबर को 10 दिवसीय अमेरिका और चीन की यात्रा पर प्रस्थान करेंगे

मोरारी बापू की रामकथा में मंच के पार्श्व में लगी भगवान हनुमान की स्वर्णिम तस्वीर का उल्लेख करते हुए सुनक ने कहा कि यह मुझे याद दिलाती है कि ‘‘ कैसे स्वर्णिम भगवान गणेश’’ 10 डाउनिंग स्ट्रीट में मेरी मेज पर प्रसन्नतापूर्वक विराजमान हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह मुझे कार्य करने से पहले मुद्दों को सुनने और उन पर विचार करने की निरंतर याद दिलाता है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार