मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं पर सेक्स के दौरान मैं ऑर्गेज्म का मजा नहीं ले पाती

By एकता | Mar 18, 2022

सेक्स शादीशुदा जिंदगी का एक अहम हिस्सा होता है। सेक्स पति-पत्नी को एक दूसरे जोड़ता है और दोनों के रिश्ते को मजबूत करने में जरुरी भूमिका निभाता है। पर कई बार पति पत्नी एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय सुख महसूस नहीं कर पाते हैं। इस चीज के कई कारण होते हैं। आज के अपने इस लेख में हम आपको ऐसी ही एक महिला की कहानी बताने वाले हैं जिसकी शादीशुदा जिंदगी में बेइंतेहा प्यार होते हुए भी अपनी सेक्स लाइफ को एन्जॉय नहीं कर पाती है।

इसे भी पढ़ें: सेक्स सेशन को करना है एंजॉय तो फोरप्ले से करें शुरुआत, जाने इसके फायदे और करने के तरीके

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चारु पंत ने महिला के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जैसा कि आपने कहा कि आप सेक्स के दौरान परेशान हो जाती है तो मैं आपको बताना चाहूंगी कि तनाव आपको आपकी सेक्स लाइफ एन्जॉय करने से रोक रहा है। जब आपकी जिंदगी में तनाव बढ़ जाता है तो दिमाग के साथ साथ आपका शरीर भी इससे प्रभावित होने लगता है। इस समस्या से खुद को बचाने के लिए आप सबसे पहले इस बात पर ध्यान दे कि आखिर सेक्स के दौरान आपको क्या चीज या कौनसी बात परेशान कर रही है। कई बार महिलाएं इस बात को सोच कर परेशान रहती कि उनके पति उनके साथ सेक्स एन्जॉय कर पा रहे हैं या बस अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं। कई बार लड़ाई-झगड़ों के दौरान बुरा सुनने की वजह से भी महिलाएं सेक्स के दौरान तनाव महसूस करने लगती हैं। अगर आप इसी वजह से परेशान है तो शांत रहकर खुद पर ध्यान दें और संबंध बनाते समय दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें। दिमाग और मन की शांति के लिए आप योग और मेडिटेशन कर सकती हैं। आप चाहें तो अपने पति से इस बारे में खुलकर बात कर सकती हैं। अगर इसके बाद भी आपकी समस्या ठीक न हो तो किसी मनोचिकित्सक की मदद लें।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने BJP पार्षद Sugathan की एहतियाती हिरासत रद्द की, रिहाई का आदेश

Shubman Gill पांचवीं बार जीत सकते हैं ICC Award, Abhishek Sharma भी रेस में शामिल

Shehbaz Sharif ने इमरान खान की पार्टी PTI को बातचीत का दिया न्योता, मार्च रोकने की अपील

Adani Airports को केंद्र का निर्देश, Navi Mumbai एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का शिफ्टिंग फैसला टालें