By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2021
कोलंबो। भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज और श्रीलंका के मौजूदा दौरे के लिए उप-कप्तान भुवनेश्वर कुमार का मानना है कि उनकी भूमिका सीमित ओवरों की आगामी श्रृंखला के दौरान दूसरे खिलाड़ियों को ‘उनके कौशल और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार’ में मदद करने की होगी। नियमित कप्तान विराट कोहली और मुख्य टीम के इंग्लैंड में होने के कारण शिखर धवन 13 जुलाई से शुरू होने वाली श्रृंखला में दूसरी पंक्ति की भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।
इसलिए, हम उनकी निगरानी में काम करना चाहते हैं और उनके दिमाग को पढ़ना चाहते हैं। हम यह समझना चाहते हैं कि वह इतने लंबे समय तक उस स्तर पर चीजों को कैसे प्रबंधित करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ टीम इंडिया का उप-कप्तान होना एक सम्मान के साथ जिम्मेदारी भी है। इसलिए, मैं उन चीजों को जारी रखने की कोशिश करूंगा जो मैं करता रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि हमारी टीम इस दौरे पर अच्छा करेगी।