आपकी कार के बराबर मेरी मां का घर, मोदी की बात सुन ओबामा भी रह गए हैरान

By अभिनय आकाश | Sep 21, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपतियों सहित विश्व नेताओं से जुड़ने और गहरे संबंध बनाने की क्षमता की व्यापक रूप से चर्चा होती है। अंतर्राष्ट्रीय बैठकों के दौरान उनके साथ जाने वाले अधिकारियों ने खुलासा किया कि पीएम मोदी सांस्कृतिक और भू-राजनीतिक मतभेदों को पाटने के लिए अपने जीवन के अनुभवों का उपयोग करते हुए व्यक्तिगत स्तर पर वैश्विक नेताओं से जुड़ते हैं। पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा के अवसर पर भारत के पूर्व विदेश सचिव और अमेरिका में वर्तमान भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा ने पीएम मोदी की 2014 की संयुक्त राज्य अमेरिका यात्रा के एक यादगार पल को साझा किया। क्वात्रा पीएम मोदी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच हुई मुलाकात का जिक्र कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: China में आई सबसे अजीब समस्या, युवाओं का नया ट्रेंड बना जिनपिंग का सिरदर्द

उन्होंने बताया कि तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा उनकी बात सुनकर आश्चर्यचकित हो गए, क्योंकि उस उत्तर में एक सत्यता उभरकर सामने आई। कहीं ना कहीं बराक ओबामा को उस उत्तर के पश्चात पीएम मोदी के जीवन में जो उनके स्वयं के संघर्ष थे, वो नजर आई। क्वात्रा ने कहा कि जहां तक मेरी समझ है कि इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं के बीच गहरी समझ बनी। दोनों ही अपने-अपने देशों में साधारण पृष्ठभूमि से उठकर सर्वोच्च पदों पर पहुंचे हैं।

प्रमुख खबरें

थक चुके हैं...अब जंग नहीं लड़ेगी इजरायल की सेना? सैन्य चीफ की लीक हुई चिट्ठी ने मचाया हड़कंप

भारत का 5000 टन डीजल पहुंचा बांग्लादेश, गदगद हुए तारिक रहमान

मछली पकड़ते ही पुतिन का होश उड़ा देने वाला ऐलान, बचा भारत, डरी दुनिया

Amaravati पर YS Sharmila का नायडू पर बड़ा हमला, पूछा- बिना Central Funding के कैसे बनेगी राजधानी?