जनरल मनोज पांडे ने नए सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला, कहा- देश को चुनौतियां का सामना करने के लिए तैयार करना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2022

नयी दिल्ली। नवनियुक्त थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रविवार को कहा कि देश के समूचे क्षेत्र में वर्तमान, समकालीन और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहद उच्च मानक की संचालन संबंधी तैयारियां सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च व सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता होगी। जनरल पांडे ने यह भी कहा कि वह थलसेना की संचालन और कार्यात्मक दक्षता को बढ़ाने के लिए जारी सुधारों, पुनर्गठन और परिवर्तन के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। जनरल पांडे थलसेना प्रमुख का पदभार संभालने के एक दिन बाद साउथ ब्लॉक के लॉन में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति तेजी से बदल रही है, ‘’जिसके परिणामस्वरूप हमारे सामने कई चुनौतियां हैं।‘’

इसे भी पढ़ें: राज्य सरकारों की बिजली कंपनियों पर कोल इंडिया का 6,477.5 करोड़ का बकाया

जनरल पांडे ने कहा, थलसेना के आधुनिकीकरण एवं क्षमता विकास के मामले में मेरा प्रयास स्वदेशीकरण के माध्यम से नयी तकनीक का लाभ उठाने का होगा। जनरल मनोज पांडे ने जनरल एमएम नरवणे के सेवानिवृत्त होने के बाद शनिवार को 29वें थलसेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था। इससे पहले, वह थलसेना के उप प्रमुख थे।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी का BJP सरकार पर हमला, बोले - लाठियों से सवाल नहीं दबेंगे, Bihar के BPSC छात्रों को न्याय दो

Nepal Flash Flood: रसुवा और नुवाकोट में तबाही, 4 की मौत और 13 हाइड्रो प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त

Samantha Ruth Prabhu ने Pregnancy के दौरान Gym में की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Bihar BSFC Recruitment 2026: बिहार में 259 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें Eligibility और Selection Process