म्यांमार की सैन्य सत्ता ने सू ची को फिर दोषी ठहराया, ऑस्ट्रेलियाई अर्थशास्त्री को तीन साल की जेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2022

बैंकॉक। सैन्य शासन वाले म्यांमा की एक अदालत ने देश की नेता आंग सान सू ची को बृहस्पतिवार को एक और आपराधिक मामले में दोषी ठहराया और ऑस्ट्रेलियाई अर्थशास्त्री शॉन टर्नल को गोपनीयता कानून का उल्लंघन करने के मामले में तीन साल जेल की सजा सुनाई। एक विधिक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि गोपनीयता कानून के तहत सू ची को भी तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है। उन्होंने कहा कि सू ची के मंत्रिमंडल के तीन सदस्यों को भी दोषी पाया गया और उन्हें तीन-तीन साल कैद की सजा दी गई है।

इसे भी पढ़ें: बैंक कर्ज में औद्योगिक ऋण की हिस्सेदारी घटी, व्यक्तिगत कर्ज का हिस्सा बढ़ा: आरबीआई

टर्नल पर आरोप के मामले की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है हालांकि, सरकारी टीवी चैनल ने पिछले साल बताया था कि टर्नल के पास देश की वित्तीय प्रणाली की गोपनीय जानकारी थी और वह उसे लेकर म्यांमा से भागने वाले थे। टर्नल और सू ची ने इन आरोपों का खंडन किया है। सू ची पर तमाम अन्य आरोप हैं और उन्हें 20 साल के लिए जेल की सजा सुनाई जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी