बंगाली टीवी अभिनेत्री Pallavi Dey की रहस्यमई मौत, जाँच में जुटी पुलिस

By एकता | May 15, 2022

बंगाली इंडस्ट्री से दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। अभिनेत्री पल्लवी डे, जो बंगाली सीरियल 'मोन माने ना' में मुख्य भूमिका निभा रही थीं, कि संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। रविवार सुबह 20 वर्षीय अभिनेत्री कलकत्ता के गरफा में अपने फ्लैट में मृत पाई गईं। उनका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है और उनके इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। अभिनेत्री की अचानक मौत की खबर सुनकर उनके सह-कलाकारों और प्रशंसकों को गहरे सदमे में हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 20 साल की उम्र में युवा अभिनेत्री की आत्महत्या से मौत हो गई। वह रविवार सुबह पंखे से लटकी मिली थी। उन्हें बांगुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिनेत्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जाँच जारी है।

अभिनेत्री को इस सीरियल से मिली थी पहचान

पल्लवी डे बंगाली टेलीविज़न इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री थी। अभिनेत्री को सीरियल 'मोन माने ना' से घर-घर पहचान मिली थी। उनके साथ इस सीरियल में काम कर चुकीं सह-कलाकार अनामित्रा बताब्याल इस खबर से सदमे में है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं पूरी तरह सदमे में हूं। हमने 12 मई को साथ में सीरियल की शूटिंग की थी। शूटिंग के बाद हमारी बातचीत भी हुई थी। मुझे अभी भी इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by mistuu (@pallavidey153)

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार