Nirai Mata Temple: Chhattisgarh का रहस्यमयी Nirai Mata मंदिर, साल में 5 घंटे खुलता है, खुद जलती है Divine Light

By अनन्या मिश्रा़ | Apr 15, 2026

भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं हर किसी को हैरान कर देती हैं। ऐसा ही एक मंदिर छत्तीसगढ़ में भी है। छत्तीसगढ़ में मौजूद निरई माता मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था और श्रद्धा है। वहीं निरई माता मंदिर से जुड़ी मान्यताएं भी बेहद अनोखी हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मंदिर में महिलाओं का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित है। वहीं साल में सिर्फ 5 घंटे के लिए निरई माता का मंदिर खुलता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको निरई माता मंदिर से जुड़ी मान्यताओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Famous Temple: Vrindavan का 'Secret' Shaktipeeth, जहां गिरे थे मां सती के केश, जानिए इसका कृष्ण कनेक्शन

अनोखा मंदिर

बता दें कि निरई माता का मंदिर बेहद रहस्यमयी और अनोखा सिद्धपीठ है। यहां पर साल में सिर्फ एक बार यानी कि चैत्र नवरात्रि के पहले रविवार पर सुबह 4 से 9 बजे यानी की मात्र 5 घंटों के लिए खुलता है। सीमित समय के लिए मंदिर खुलने की वजह से भक्तों की मंदिर में भारी भीड़ उमड़ती है।

इस मंदिर में मां की मूर्ति स्थापित नहीं है, बल्कि एक पवित्र गुफा में ज्योत प्रज्वलित होती है। इस ज्योति को लेकर मान्यता है कि नवरात्रि के पावन मौके पर यह ज्योति बिना घी, तेल और माचिस के अपने आप प्रज्वलित हो जाती है।

जानिए क्या हैं मान्यताएं

अगर मंदिर से जुड़ी मान्यताओं की बात की जाए, तो महिलाओं का इस मंदिर में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित है। इस मंदिर में सिर्फ पुरुष ही पूजा-पाठ कर सकते हैं। इसके पीछे एक पुरानी किवदंती भी मिलती है। जिसके मुताबिक प्राचीन काल में पहाड़ियों के बीच एक बैगा पुजारी मां निरई की श्रद्धा और सच्चे मन से सेवा करता है, जिससे देवी मां अति प्रसन्न थीं।

देवी मां स्वयं पुजारी को स्नान व भोजन कराती थीं। लेकिन इससे पुजारी की पत्नी के मन में संदेह पैदा हो गया। इस बात से देवी बेहद क्रोधित हो गईं और उन्होंने यह आदेश दिया कि भविष्य में कोई भी स्त्री उनका दर्शन नहीं करेगी। तभी यह मान्यता चली आ रही है कि महिलाओं का मंदिर में प्रवेश वर्जित है।

प्रमुख खबरें

Social Media Post पर गिरफ्तारी Supreme Court के आदेश का उल्लंघन, Rahul Gandhi पर बरसे KTR

Gurugram Hit-and-Run मामले की जांच के लिए SIT गठित, दोनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

DUSU Election 2024: पहले चरण में 36 फीसदी मतदान, शनिवार को होगी मतगणना

NIA के 7 मामलों में Jagtar Singh Johal को राहत, High Court ने 8 साल बाद दी जमानत