N. Biren Singh ने डीजीपी को दो अपहृत युवकों की रिहाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

By Prabhasakshi News Desk | Sep 30, 2024

इंफाल । मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को तीन दिन पहले कांगपोकपी जिले में उग्रवादियों द्वारा कथित रूप से अपहृत किए गए तीन युवकों में से दो की रिहाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। जन नेता हिजाम इराबोट की 128वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। तीन युवकों में से एक को रिहा कर दिया गया है, जबकि दो अन्य अभी भी आतंकवादियों के कब्जे में हैं। केंद्र और राज्य सरकार दोनों युवकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए संपर्क में हैं। हम अभी बातचीत में लगे हुए हैं।’’ 

सिंह ने कहा, ‘‘डीजीपी अपहरणकर्ताओं से स्वयं बातचीत करने उस स्थान पर गए हैं। हमारा मानना ​​है कि इसका सकारात्मक परिणाम आएगा। उन्होंने कुछ मांगें रखी हैं... लेकिन सरकार दोनों युवकों को बिना शर्त रिहा करने का प्रयास कर रही है।’’ पुलिस ने बताया कि मणिपुर में सुरक्षा बल दोनों लापता युवकों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। समाज सुधारक की जयंती पर सिंह ने कहा, ‘‘मैं इस अवसर पर देश के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। हमें राज्य को उनकी शिक्षाओं और कार्यों की नींव पर आधारित बनाने का प्रयास करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा