नाच न जाने, आंगन टेढ़ा, राहुल गांधी आरोपों पर धर्मेंद्र प्रधान का पलटवार, कांग्रेस के हर प्रपंच को पहचान चुकी है जनता

By अंकित सिंह | Jul 11, 2025

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर बिहार में चुनाव चोरी करने का आरोप लगाने के बाद, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को उन पर कटाक्ष किया और कहा कि आज राहुल की स्थिति उस कहावत जैसी है, "नाचना न जानने पर मंच को दोष देना।" एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधान ने ओडिशा में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक पर्यटन का एक उदाहरण बताया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 'संविधान बचाओ' रैली वास्तव में कांग्रेस के युवराज द्वारा किया गया एक और राजनीतिक पर्यटन स्टंट था।"

इसे भी पढ़ें: महागठबंधन के विरोध प्रदर्शन में हुआ पप्पू यादव और कन्हैया कुमार का अपमान! भाजपा ने कांग्रेस को निशाने पर लिया

धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा कि ओडिशा में भाजपा की जनहितैषी सरकार के प्रति जनता का अडिग विश्वास कांग्रेस को परेशान कर रहा है। ओडिशा में कांग्रेस का कोई वजूद और अस्तित्व ही नहीं है, ओडिशा के गरीब, दलित, आदिवासी, किसान और मजदूरों ने कांग्रेस को दशकों पहले नकार दिया था। ऐसे में राहुल गांधी का ओडिशा के गरीबों के हित की बात करना छलावे के अतिरिक्त कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा से गरीबों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की अनदेखी करने का रहा है। 

भाजपा नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकारों द्वारा दिल्ली से भेजे गए पैसों को कभी बिचौलिए लूट लेते थे, तो कभी SC, ST और पिछड़े वर्गों के हक को अपने खास वोटबैंक को कांग्रेस समर्पित कर देती थी। स्पष्ट शब्दों में कहें तो गरीबों का हक और आदिवासियों की जमीन तभी तक सुरक्षित है, जब तक कांग्रेस सत्ता में नहीं है। प्रधान ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस की महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों में करारी हार हुई है, जिसके बाद राहुल गांधी और खड़गे जी चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अपनी हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। हैरानी यह भी है कि संविधान बचाने का उपदेश वह कांग्रेस पार्टी दे रही है, जिसने लोकतंत्र का गला घोंटते हुए, संविधान को रौंदते हुए देश पर आपातकाल थोप दिया था। 

इसे भी पढ़ें: क्या घुसपैठियों को मतदाता सूची में शामिल करना चाहता है विपक्ष? बिहार बंद पर BJP-JDU का पलटवार

उन्होंने तंज सकते हुए कहा कि राहुल गांधी की हालत आज, 'नाच न जाने, आंगन टेढ़ा' जैसी है, बार-बार चुनावी हार के बाद एक बार फिर बिहार के आगामी चुनावों में हार को देखते हुए कांग्रेस पार्टी 'वोट चोरी' का नया शिगूफा लेकर आई है। मगर, ओडिशा सहित देश की जनता, कांग्रेस और राहुल गांधी के हर प्रपंच व फरेब को अब पहचान चुकी है और आगे भी ऐसे जनविरोधी और संविधान विरोधियों को हर चुनाव में जनता करारा जवाब देती रहेगी।

प्रमुख खबरें

Hockey India Awards: Player of the Year की रेस में Hardik और Savita, देखें नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट

CSK ने Suresh Raina को दिया सबसे बड़ा सम्मान, मैथ्यू हेडन भी पहले Hall of Fame में शामिल हुए

लिटिल इंडिया पर मिसाइल दाग ईरान ने दिया मैसेज या कर दी बड़ी भूल, अब Samson Option का इजरायल करेगा इस्तेमाल? सब हो जाएगा खत्म

Spain में Pramod Bhagat का जलवा, Spanish Para Badminton में 2 गोल्ड समेत जीते 3 मेडल