Sid को लेकर गणपति के दर्शन करने पहुंची Naaz, देखें वायरल तस्वीरें

By एकता | Sep 06, 2022

पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज़ गिल सोमवार की देर रात को अपने भाई शहबाज बदेशाह के साथ लालबाग चा राजा गणपति के दर्शन करने गई थीं। गणपति के दर्शन करने पहुंची शहनाज ने पीले रंग का खूबसूरत सूट पहना हुआ था, जबकि भाई शहबाज ने सफेद टी और ट्राउजर पहनें नजर आए। इस दौरान अभिनेत्री की तस्वीरों को फोटोग्राफरों ने अपने कैमरों में कैद कर के सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। शहनाज़ की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो गई। अभिनेत्री की इन लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर फैंस को दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई।

इसे भी पढ़ें: अंकल की हैवानियत से लेकर प्रॉस्टिट्यूट के काम तक, Rohit Verma ने खोले राज तो इंटरनेट पर मच गई सनसनी

जानकारी के लिए बता दें, शहबाज ने सिद्धार्थ शुक्ला की पिछले साल सितम्बर में हार्ट अटैक से मौत के बाद उनके चेहरे का टैटू अपने हाथ पर गुदवाया था। टैटू की तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं। इस तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "आपकी यादें भी उतनी ही असली होंगी जितने आप थे। आप हमेशा मेरे साथ जिंदा रहेंगे, आप हमारी यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे।"

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर