Nabard ने मध्यप्रदेश के 71 लाख से अधिक किसानों को फसल लोन दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2021

भोपाल। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने पिछले कुछ सालों में मध्यप्रदेश के 71 लाख से अधिक किसानों को 55,759 करोड़ रुपये का फसल ऋण वितरित किया है। इसके साथ ही पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, खाद्य प्रसंस्करण और अन्य संबद्ध क्षेत्रों के लिए भी प्रदेश में 24,526 करोड़ रुपये का ऋण लोगों दिए गए हैं। नाबार्ड के ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मध्यप्रदेश के छह दिवसीय दौरे पर आए नाबार्ड के अध्यक्ष डॉ जी आर चिंताला ने बृहस्पतिवार को यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और उन्हें बैंक की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। नाबार्ड के अध्यक्ष ने बताया कि बैंक ने मध्यप्रदेश में पिछल कुछ सालों में 71 लाख से अधिक किसानों को फसल ऋण के लिए 55,759 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया है। इसके अलावा बैंक ने पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, गोदाम, भंडारण, खाद्य प्रसंस्करण ओर अन्य संबद्ध कार्यो के लिए 24,526 करोड़ रुपये की दार्घकालिक पुनर्वित सहायता प्रदान की है। डॉ चिंताला ने कहा कि किसी भी राज्य के सर्वांगीण विकास में सड़क और बिजली महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

Bollywood महानायक Amitabh Bachchan मना रहे 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज

Delhi में सुरक्षा कड़ी, कॉजपा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद 30,000 से अधिक जवान तैनात