डोपिंग के दोषी पाए गए बास्केटबॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह, दो साल का प्रतिबंध लगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2020

नयी दिल्ली। एनबीए टीम में शामिल किये गये पहले भारतीय खिलाड़ी सतनाम सिंह भामरा पर पिछले साल डोपिंग परीक्षण में विफल होने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अनुशासनात्मक पैनल ने दो साल का प्रतिबंध लगाया है। पिछले साल नवंबर में 25 वर्षीय भामरा पर अस्थायी निलंबन लगाया गया था। दक्षिण एशियाई खेलों के लिये लगे तैयारी शिविर के दौरान नाडा के टूर्नामेंट से बाहर किये परीक्षण में वह विफल रहे थे। वर्ष 2015 में एनबीए टीम में शामिल किये गये भामरा ने खुद पर लगे आरोपों का विरोध किया था और नाडा से उसके डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक पैनल (एडीडीपी) द्वारा सुनवाई का अनुरोध किया था।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन से लौटे दो संक्रमितों के चले जाने की खबर पर हवाई अड्डे के अधिकारियों से करूंगा बात: सत्येंद्र जैन

नाडा ने कहा कि भामरा को हिगेनामाइन का पॉजिटिव पाया गया है जिसे विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की 2017 में प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में शामिल किया गया था और यह टूर्नामेंट के अंदर और बाहर हर समय प्रतिबंधित है। पांच साल पहले भामरा ने इतिहास रच दिया था, जब उन्हें डालास मेवरिक्स ने एनबीए ड्राफ्ट में शामिल किया था। इसके बाद वह डालास मेवरिक्स की टेक्सास लीजेंड्स के साथ दो साल तक डेवलपमेंट लीग में खेले थे।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल