वर्चुअल मैड्रिड ओपन में ऑनलाइन एक दूसरे से भिड़ेंगे टेनिस स्टार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2020

न्यूयॉर्क। रफेल नडाल और एंडी मर्रे उन 12 खिलाड़ियों में शामिल है जो इस महीने वर्चुअल (आभासी) मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेंगे। इन दोनों के अलावा इस ऑनलाइन प्रतियोगिता मेंडेविड गोफिन, जॉन इस्नर, करेन खाचानोव, यूजीन बाउचर्ड, क्रिस्टीना मलदेनोविच और किकी बर्टेंस अपने घरों से भाग लेंगे। 27-30 अप्रैल को होने वाली टूर्नामेंट का टेलीविजन और सोशल मीडिया चैनलों पर सीधा प्रसारण होने की उम्मीद है।

खाचानोव ने कहा, ‘‘ यह दिलचस्प पहल है और इससे हमारे खेल में कुछ प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगा। मैं अपने साथी खिलाड़ियों को चुनौती देने और दुनिया भर के टेनिस प्रशंसकों को अपना कौशल दिखाने के लिए उत्सुक हूं।’’ पुरुषों और महिलाओं वर्ग में पुरस्कार राशि के तौर पर 164,000 डालर वितरित किए जाएंगे। जिसमें विजेता के पास यह तय करने का विकल्प होगा कि वह कितनी रकम दान करना चाहते है। कोविड-19 महामारी के कारण मैड्रिड ओपन को स्थगित कर दिया गया है इसका आयोजन अप्रैल एक से 10 मई तक होगा।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा