नडाल ने पेरिस मास्टर्स से नाम वापिस लिया, जोकोविच का नंबर 1 बनना तय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2018

पेरिस। रफेल नडाल ने पेरिस मास्टर्स से नाम वापिस ले लिया है जिससे नोवाक जोकोविच का नंबर एक के सिंहासन पर फिर काबिज होना तय हो गया है। नडाल ने आनन फानन में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मेरे पेट की मांसपेशियों में तकलीफ है। डाक्टरों ने सलाह दी है कि मुझे नहीं खेलना चाहिये।’’

जोकोविच अगले सोमवार को जारी होने वाली एटीपी रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज हो जायेंगे। रोजर फेडरर 2015 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं जो 100वें एटीपी खिताब से एक जीत की दूरी पर है।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत