नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से ओडिशा को ‘बीजद मुक्त’ बनाने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2022

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली 22 साल पुरानी सरकार के खिलाफ हमला तेज करते हुए शुक्रवार को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा कि राज्य को ‘बीजद मुक्त’’ बनाया जाए। उन्होंने बीजू जनता दल (बीजद) पर केंद्रीय योजनाओं का नाम बदलकर उन्हें अपनी योजनाएं बताने और मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के धन का दुरुपयोग करने के लिए फर्जी बिल बनाने का भी आरोप लगाया।

नड्डा ने दावा किया कि ओडिशा में गरीब और आदिवासी अब भी खुले तालाबों और कुओं से पानी पीते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य को जल जीवन मिशन के तहत 4,966 करोड़ रुपये दिए। नड्डा ने पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में कुप्रबंधन के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि मंदिर के रत्न भंडार की मूल चाबी गायब हो गई है। भाजपा अध्यक्ष ने पटनायक के पहले के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि राष्ट्रीय दलों के ‘आका’ दिल्ली में बैठते हैं जबकि उनके मालिक ओडिशा के 4.5 करोड़ लोग हैं।

नड्डा ने कहाा, ‘‘हमारे आका दिल्ली में नहीं बैठते हैं, बल्कि हमारे प्रधान सेवक राष्ट्रीय राजधानी से काम करते हैं। हम आका जैसे शब्द का नहीं, बल्कि सेवक का प्रयोग करते हैं। वैसे भी, मालिक कौन है? महाप्रभु जगन्नाथ भारत के 130 करोड़ लोगों के मालिक हैं।

प्रमुख खबरें

World Cup से बाहर होकर छलका Bruno Fernandes का दर्द, बोले- बेहद दुखी, निराश और हताश हूं

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!

डील कराने वाले कतर ने ही कर दी गद्दारी, ईरान ने फिर घुसकर मचाई तबाही

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, Lords में 300वां इंटरनेशनल मैच खेल सबसे युवा भारतीय महिला बनीं